Delhi Weather Update: 16 जगहों पर AQI 400 के पार, भारी प्रदूषण के बीच एक गुड न्यूज भी
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार दिल्ली के 16 स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में रहा। इनमें दिल्ली के कई रिहायशी इलाके शामिल हैं। हवा की गति बेहद मंद होने से गुरुवार को पूरे दिन दिल्ली के आसमान पर स्मॉग की मोटी परत छाई रही। शुक्रवार सुबह भी इसका असर दिखा। शुक्रवार सुबह आठ बजे दिल्ली का समग्र एक्यूआई 403 के अंक पर पहुंच गया। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकली और हवा की रफ्तार में भी कुछ इजाफा हुआ। इससे शाम चार बजे तक सूचकांक सुधरकर 373 पर आ गया। आईआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 452 रहा। बता दें कि 450 से ऊपर एक्यूआई गंभीरतम कैटेगरी में आता है। शुक्रवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 368 रहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.