नई दिल्ली, मई 21 -- Delhi weather update: राजधानी दिल्ली भट्ठी में तब्दील हो गई है। आसमान से आग बरस रहा है। दिल्लीवासी बुधवार को भी गर्म हवा के थपेड़ों से झुलसते रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। गुरुवार को पारा 47 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 26 मई तक के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी में बुधवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हालांकि, एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई।छह दिन राहत के आसार नहीं दिल्ली के लोगों को अगले छह दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री...