नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम का रंग बदला हुआ है। बादलों ने आसमान को अपनी आगोश में ले रखा है। दिल्ली सहित गाजियाबाद और नोएडा में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। यह मौसम में संभावित बदलाव का संकेत है। वहीं, राजधानी में आज सुबह ज्यादातर मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। भारी से बहुत भारी बारिश (आमतौर पर 24 घंटे में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है, जबकि येलो अलर्ट का मतलब है (आमतौर पर 24 घंटे में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी) बारिश। गुरुवार सुबह 8:30 बजे दर्ज किए गए मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अध...