Delhi Weather Update: ठंड और प्रदूषण बढ़ा, अगले 8 दिनों तक 'जहरीली' हवा से राहत नहीं
नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ल में सर्दी का असर दिखने लगा है। गुरुवार अब तक इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। बुधवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में खास गिरावट नहीं आई, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है।AQI में 48 अंकों की बढ़ोतरी राजधानी में हवा की गति कम होने और तापमान में गिरावट का असर वायु प्रदूषण पर देखने को मिला है। बीते 24 घंटे के भीतर ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 48 अंक बढ़ोतरी दर्ज की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.