नई दिल्ली, मई 27 -- Delhi weather update: दिल्ली के लोगों को तपती धूप और लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कल यानी गुरुवार से लगातार 4 दिन हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, बुधवार के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए लू की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में लू के बाद बारिश की संभावना है और इसे बाद तापमान में गिरावट के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर दिल्ली क्षेत्र पर भी पड़ेगा। यह...