Delhi weather update: अचानक बदला मौसम का मिजाज, 70 KM की रफ्तार से हवा और बूंदाबादी भी
नई दिल्ली, मई 23 -- Delhi weather update: पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी के बीच शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। करीब 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा चली और गरज के साथ बूंदाबादी भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बहुत ज्यादा तापमान के बाद संवहन की स्थिति बनती है। इस वजह से जब तक संतुलन स्थापित नहीं हो जाता तब तक दिल्ली-एनसीआर में कुछ समय के लिए गरज-चमक के साथ तूफान, बिजली कड़कना और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी भारत (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली) में आंधी-तूफान की गतिविधियों के कारण शनिवार को लू से अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कल से इस क्षेत्र में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- दिल्ली की फर्नीचर मार्केट में लगी आग, गुस्साई भीड़ का दमकल की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.