Delhi Weather Today : दिल्ली में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने RED ALERT संग जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- राजधानी दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 3 घंटे के लिए पूरी दिल्ली में 'रेड अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान पूरी दिल्ली में भारी बारिश और तूफान के साथ बिजली चमकने और 60 किमी/घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की अनुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। सुबह से हो रही झमाझम बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं जिससे बच्चों को स्कूल और लोगों को अपने दफ्तरों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले दिल्ली के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया था, जिसे बाद में 'रेड' अलर्ट में बदल दिया गया। यह भी पढ़ें- आज का मौसम: मंगलवार को भी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.