नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Delhi Weather Today: दिल्ली वालों को दो दिन से लगातार हो रही बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना रहा। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान, हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की बारिश होने के आसार बने रहेंगे।आज के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी मॉनसूनी बादल दिल्ली को भिगोएंगे। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार की सुबह से ही घने बादल छाए रहे। दिन के ज्यादातर हिस्से में कभी कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। पिछले दिल्ली के लोगों को गर्मी...