नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Delhi Weather Today : दिल्ली में बुधवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान 34 से 36 डिग्री के आसपास रहेगा। इससे पहले मंगलवार को राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा चार मिमी बारिश सफदरजंग में हुई। कम बारिश के चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्वतंत्रता दिवस समेत 17 अगस्त तक राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है। 15 अगस्त को सुबह 4 से 6 बजे के बीच पांच मिमी तक बारिश हो सकती है, जबकि 6 से 9 बजे के बीच 2-3 मिमी और दोपहर से शाम तक 3 मिमी तक हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। इस दौरान 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार ह...