Delhi Weather Today: अभी 2 दिन और भीगेगी दिल्ली, खुशनुमा रहेगा मौसम का मिजाज
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दिनभर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कई स्थानों पर तेज बारिश से जाम और जलभराव की स्थिति हो गई। हालांकि, लगातार हो रही बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ हवा भी और साफ हो गई। मौसम विभाग ने पहले यलो अलर्ट, फिर ऑरेंज और दोपहर बाद रेड अलर्ट जारी किया था। राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 9.1 डिग्री कम और सामान्य से 5.9 डिग्री नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम तथा पिछले 24 घंटे की तुलना में 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग में बीते 24 घंटों में 32.4 मिमी वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.