नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Delhi Weather Today: दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को तेज धूप निकली। बीच-बीच में हल्के बादल भी आते रहे। सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो दिन हल्की बारिश के ही आसार हैं। दिन के समय तेज धूप के दौरान बीच-बीच में बादलों की मौजूदगी देखने को मिल सकती है। राजधानी में मानसून का आगमन भले ही देर से हुआ, लेकिन महीना खत्म होने तक मानसून सामान्य से ज्यादा दुरुस्त साबित हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में महीने भर में सामान्य से 23 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। दो जुलाई को मानसून आगमन के बाद भी दिल्ली के लोगों को अच्छी बारिश के लिए लगभग छह दिन इंतजार करन...