Delhi Weather Today: अभी और भीगेगी दिल्ली, जारी रहेगा बारिश का दौर; अगले 6 दिन का हाल
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा। शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। राजधानी में शनिवार को भी बारिश के कारण कई इलाकों में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, छुट्टी का दिन होने के कारण लोग सड़कों पर कम निकले, इसलिए प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या विगत दिनों की अपेक्षा थोड़ी कम थी। राजधानी में जहां सुबह कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई, वहीं शाम 5:30 बजे तक बारिश की गति धीमी हो गई। मौसम विभाग ने पहले यलो अलर्ट और बाद में कुछ स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली लक्ष्मी योजना: सीएम ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.