Delhi Weather 16 October : दिल्ली के मौसम में बदलाव की क्या है वजह, आज कैसा रहेगा हाल?
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- राजधानी दिल्ली में मौसम के करवट लेने से फिजा ठंडी हो गई है। गुरुवार को मौसम में तेज बदलाव देखने को मिला। दिनभर बादल छाए रहने और बारिश के चलते तापमान में 6 डिग्री से ज्यादा तक की गिरावट आई। इससे आमतौर पर मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आज भी बादल और हल्की बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। खास बात यह है कि दिन के साथ-साथ अब रात के तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण से बदला मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय पंजाब व आसपास के इलाके में एक पश्चिमी विक्षोभ का असर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.