नई दिल्ली, फरवरी 24 -- राजधानी दिल्ली में गर्मी ने फरवरी महीने में ही लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली का पारा एक बार फिर से 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों ने सोमवार को गर्मी का अहसास किया। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आपसास रहने का अनुमान है। आसमान दिनभर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के वक्त थोड़ी धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो सप्ताह के अंत तक गर्मी धीरे-धीरे और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं 25 और 26 फरवरी को दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.