नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- राजधानी दिल्ली में रविवार को हल्के बादल और तेज हवा से मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस बीच, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे रहा। हालांकि, एक दिन पहले की तुलना में इसमें हल्की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ धुंध साफ हो गई। दिनभर धूप खिली रहने से मौसम खुशनुमा रहा। इस दौरान ठंडी हवाओं के चलते तापमान ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले की तुलना में यहां पर न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है। दिल्ली का पालम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.