Delhi Traffic Update: रन फॉर यूनिटी आज, कांग्रेस की रैली कल; रूट देखकर घर से निकलें
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- दिल्ली में आज और कल दो बड़ा आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में ट्रैफिक बाधित होने की पूरी संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत नई दिल्ली क्षेत्र में सुबह साढ़े तीन बजे से लेकर लगभग सुबह नौ बजे तक ट्रैफिक पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। यह कार्यक्रम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के गेट नंबर एक से शुरू होगा। इसके बाद यह दौड़ सी-हेक्सागन की ओर बढ़ेगी, शाहजहां रोड के सामने वाली रेडियल सड़क पर दाईं ओर मुड़ेगी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर खत्म होगी। इस दौरान सी-हेक्सागन की ओर जाने वाले ट्रैफिक को जरूरत के हिसाब से नियंत्रित और डायवर्ट किया जाएगा। इसमें भगवान दास रोड क्रॉसिंग, पुराना किला रोड/मथुरा रोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.