नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर लोगों को सड़कों पर जाम और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर 30 सड़कों पर डायवर्जन की सूचना दी है। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली के कई रास्तों पर 12 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से डायवर्जन का प्लान बनाया है। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए इन रास्तों के बजाय वैकल्पिक रूट लेने, गैर जरूरी यात्रा टालने अथवा सफर के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के मेट्रो 6 स्टेशनों पर आज भी एंट्री-एग्जिट बंद,कई रास्तों पर भी प्रतिबंधइन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन 1. शंकर रोड गोलचक्कर - वंदे मातरम 'T' पॉइंट (नई दिल्ली की ओर) 2. धौला कुआं फ्लाईओवर 3. झ...