नई दिल्ली, मई 14 -- दिल्ली में निर्भया कांड की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। रानी बाग इलाके में सोमवार देर रात 30 साल की एक महिला का अपहरण कर चलती हुई स्लीपर बस में गैंगरेप किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को जब्त कर लिया है और पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।समय पूछने के बहाने बस में खींचा पीड़िता रजिया (परिवर्तित नाम) पीतमपुरा की झुग्गियों में रहती है और मंगोलपुरी की एक फैक्टरी में काम करती है। सोमवार रात काम खत्म कर वह पैदल अपने घर लौट रही थी। जब वह सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंची, तो वहां एक स्लीपर बस रुकी। पीड़िता ने बस के दरवाजे पर खड़े एक युवक से समय पूछा, लेकिन जवाब देने के बजाय आरोपियों ने उसे जबरन बस के भीतर खींच लिया। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति पेड़ों की छंटाई ...