नई दिल्ली, जुलाई 29 -- Delhi Premier League 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 31 जुलाई से हो रही है। यह टूर्नामेंट लगभग एक महीने तक चलेगा। इसका समापन 30 अगस्त 2026 को होगा। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इवेंट का आगाज होने से पहले आज (29 जुलाई) बुधवार को कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें अपनी- अपनी टीमों की मजबूती, कमजोरी और टीम संयोजन पर लीडर्स ने बात की। दिल्ली प्रीमियर लीग में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी आयुष बडोनी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए अपनी टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। आयुष ने कहा कि हम दो संस्करण से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। एक बार रनर-अप रहे हैं और एक मरतबा हमने टॉप-4 के लिए क्वालीफाई किया है। टीम...