नई दिल्ली, जुलाई 1 -- DPL T20 2026 Auction: दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 के तीसरे सत्र के लिए नीलामी आज यानी बुधवार 1 जुलाई को दिल्ली में होने वाली है। ऑक्श में कुल 600 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और नजरें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और प्रतिका रावल पर रहेंगी। नीलामी के लिए 400 पुरुष और 200 महिला खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो आठ पुरूष और चार महिला टीमों के लिए चुने जाएंगे। आयोजकों द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार टीमों ने 65 पुरुष और 28 महिला खिलाड़ियों को बरकरार रखा (रिटेंशन) है। पुरुष वर्ग में आठों टीमों को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये का पर्स मिला है, जिसमें से रिटेंशन का पैसा काटा जा चुका है। बाकी बचा हुआ पैसा एक जुलाई को नीलामी में खर्च किया जा सकता है। वहीं, चार महिला टीमों में से प्रत्येक के लिये पर्स 75 लाख रुपये का है, जिसमें से ...