नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- राजधानी दिल्ली के लोगों को अभी सप्ताह भर प्रदूषण के जहर से राहत मिलने के आसार नहीं है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक मौसम के अलग-अलग कारकों के चलते अभी प्रदूषक कणों का विसर्जन बेहद धीमा रहेगा और लोगों को बहुत खराब से गंभीर श्रेणी की हवा में सांस लेनी पड़ेगी। दिल्ली के लोगों के लिए इस बार अक्टूबर का महीना वायु गुणवत्ता के लिहाज से खासा अच्छा रहा। वहीं, नवंबर के महीने में स्थिति एकदम विपरीत हो गई। तापमान में हल्की गिरावट और हवा की गति कमजोर पड़ने के साथ ही दिल्ली के वायु मंडल में प्रदूषक कणों का ठहराव होने लगा और हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में चली गई। 2 नवंबर से ही दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार 300 से ऊपर बना हुआ है। दीवाली के दिन इस बार वायु गुणवत्ता सूचकांक 376 के अंक पर रहा था। यह व...