नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- दिल्ली में 50 हजार और बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन (Delhi Old Age Pension) देने की घोषणा 50 दिन बाद भी लागू नहीं हो सकी है। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर अभी तक बुजुर्गों की पेंशन के लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। बुजुर्ग बीते कई दिनों से वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसके आवेदन शुरू ही नहीं हुए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के मौके पर दिल्ली में कई अहम परियोजनाओं के साथ वृद्धावस्था वित्तीय सहायता योजना में 50,000 नए लाभार्थियों को जोड़ने की घोषणा हुई थी। 17 सितंबर को कुछ घंटों के लिए वेबसाइट को खोला भी गया था, लेकिन इसकी जानकारी लोगों को नहीं थी। अब वेबसाइट पर फॉर्म नहीं खुल रहे हैं। तकनीकी दिक्कत आ रही : समाज कल्याण विभाग से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.