नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय में कई कॉलेज अपने यहां हॉस्टल बनवा रहे हैं जबकि कई जगहों पर यह प्रक्रिया अभी प्रारंभिक स्तर पर है। कालिंदी कॉलेज में पूर्वोत्तर की छात्राओं के लिए 2012 में जिस हॉस्टल का शिलान्यास हुआ था वह अब तक बनकर तैयार नहीं है। यहां कई तकनीकी दिक्कतों के बाद अब हॉस्टल अगले दो महीनें में बनकर तैयार होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- डीयू में पांच साल में हॉस्टल में सीटों की संख्या होगी दोगुनी, फिर भी रहेगी जरूरतहॉस्टल निर्माण में चुनौतियां सूत्रों का कहना है कि इसमें पहले कुछ तकनीकी दिक्कत आई, फिर कुछ मंजूरी को लेकर दिक्कत आई, फिर प्रिंसिपल बदल गई और अब यह जल्द खुलने वाला है।कालिंदी कॉलेज की स्थितियाँ कालिंदी कॉलेज की कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो.मीरा चरांदा ने बताया कि हमारे यहां हॉस्टल बनाने की प्र...