नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 और 15 अक्तूबर को विजयवाड़ा का दौरा करेंगी। वह कनक दुर्गा मंदिर में पूजा करेंगी और मुख्य अतिथि के तौर पर 'राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला' में शामिल होंगी। 'सारस आजीविका मेला' दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डे-एनआरएलएम) के तहत प्रमुख कार्यक्रम हैं, जो ग्रामीण स्वयं-सहायता समूहों और कारीगरों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं।उनके कार्यक्रम के अनुसार, मुर्मू 14 अक्तूबर को दोपहर 3.55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगी वह सड़क मार्ग से इंद्राकीलाद्री स्थित श्री दुर्गा मल्लेश्वर स्वामी वरला देवस्थानम जाएंगी। वह रात को विजयवाड़ा में ही रुकेंगी।15 अक्तूबर को राष्ट्रपति सुबह 11.30 बजे 'सारस मेला' के लिए पुन्नामी घाट पहुंचेंगी। यह मेला सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक च...