नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में 'हरितालिका तीज महोत्सव 2026' में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज केवल एक व्रत नहीं, बल्कि नारी के संकल्प और शक्ति की गाथा है। इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, योग गुरु स्वामी रामदेव, आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण सहित नेपाली एवं गोरखाली समाज के विशिष्ट लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में समाज और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली दस विभूतियों को सम्मानित किया गया।

महिलाओं की आस्था और शक्ति मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि माता पार्वती के तप और संकल्प से जुड़ा यह पर्व आज भी हमारी माताओं और बहनों की आस्था, शक्ति और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तीज के गीत और परंपर...