Delhi News: 'रामायण' से जटायु पर्यटन स्थल के प्रचार की पहल
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Delhi News: महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बीच केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने इसके जरिये कोल्लम जिले के 'जटायु अर्थ सेंटर' को बढ़ावा देने का अवसर तलाशा है। इस पर्यटन स्थल पर दुनिया में किसी पक्षी की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित है। पहाड़ी की चोटी पर गिरे हुए गिद्ध के रूप में बनाई गई यह प्रतिमा रावण और जटायु के बीच हुए युद्ध को दर्शाती है। युद्ध उस समय हुआ था, जब रावण सीता का अपहरण करके ले जा रहा था। जटायु ने सीता को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह रावण से युद्ध में हार गए और उनके पंख कट गए। पक्षी की यह प्रतिमा कोल्लम जिले के चदयमंगलम स्थित 'जटायु पारा' (जटायु की चट्टान) नामक पहाड़ी की चोटी पर स्थापित है। सतीशन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 'रामायण' के रिलीज होने के बाद देशभर में जटायु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.