Delhi News: हेडगेवार अस्पताल में सफाई के लिए नई पहल
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Delhi News: नई दिल्ली। कड़कड़डूमा स्थित हेडगेवार अस्पताल ने सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्हाट्सऐप आधारित शिकायत प्रणाली शुरू की है। अस्पताल प्रशासन ने एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसमें डॉक्टर, नर्स, कर्मचारी, मरीज और उनके परिजन सफाई, कूड़ा, जलभराव या पाइप लीकेज जैसी समस्याओं की फोटो और वार्ड नंबर साझा कर सकते हैं। सूचना मिलते ही संबंधित सफाई टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है। कार्रवाई पूरी होने के बाद समाधान की फोटो भी ग्रुप में साझा की जाती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण ने बताया कि इस पहल से शिकायतों का त्वरित निस्तारण, सफाई व्यवस्था की बेहतर निगरानी और मरीजों को स्वच्छ व बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.