नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Delhi News: डीटीसी की बसों पर तैनात प्राइवेट ड्राइवरों की हड़ताल के बाद अब कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। प्राइवेट बस ऑपरेटर ने रोहिणी, राजघाट समेत चार डिपो में बसों पर तैनात अपने प्राइवेट ड्राइवरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। अब उनकी जगह डीटीसी के संविदा ड्राइवरों को तैनात किया गया है।

डीटीसी और परिवहन विभाग का निर्णय डीटीसी और परिवहन विभाग के कहने पर उठाए गए प्राइवेट ऑपरेटर के इस निर्णय को हड़ताल समाप्त कराने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके बाद से अब हड़ताल में शामिल अन्य प्राइवेट ड्राइवर भी काम पर लौट आए हैं। बस ऑपरेटर्स ने ऐसे डिफाल्टर ड्राइवरों को भी चयनित कर लिया है, जो न सिर्फ हड़ताल में शामिल थे, बल्कि अन्य ड्राइवरों को भी काम करने से रोक रहे थे और बसों में तोड़फोड़ में शामिल रहे हैं। डीटीसी के एक अध...