नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Delhi News: मुश्ताक अली में विकल्प तिवारी छत्तीसगढ़ के कप्तान रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। संघ की चयन समिति ने 16 सदस्यीय दल का चयन करते हुए विकल्प तिवारी को कप्तान नियुक्त किया है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ अपना पहला मैच 14 नवंबर को उत्तराखंड से खेलेगा। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को अवसर दिया गया है। अजय मंडल, अमनदीप खरे, आयुष पांडे, जयंत यादव और धर्मेंद्रसिंह जडेजा जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है। टीम : अजय मंडल, विकल्प तिवारी (कप्तान), अमनदीप खरे, आयुष पांडे, भारत गोदवानी, देव आदित्य सिंह, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, जयंत यादव, प्रतीक यादव, राहुल प्रधान, रुद्र प्रताप देहारी, संगीत सोनी, संदीप वॉर...