नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- Delhi News: नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का कच्चे इस्पात का उत्पादन चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 96 लाख टन हो गया। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 'हॉट मेटल' का उत्पादन दो प्रतिशत बढ़कर 1.02 करोड़ टन हो गया, जबकि तैयार इस्पात का उत्पादन एक प्रतिशत बढ़कर 83.9 लाख टन रहा। कुल बिक्री योग्य इस्पात उत्पादन में तैयार इस्पात की हिस्सेदारी अप्रैल-सितंबर, 2025 के 86.8 प्रतिशत से बढ़कर 89.2 प्रतिशत हो गई। कंपनी ने कुल उत्पादन आंकड़ा नहीं दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...