नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- Delhi News: नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को 'को-लोकेशन' और 'डार्क फाइबर' मामलों में सेबी की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के खिलाफ दायर याचिकाओं का निपटान कर दिया। यह निपटान बाजार नियामक के एनएसई के साथ करीब 1,500 करोड़ रुपये के समझौते को मंजूरी दिए जाने के बाद किया गया है। 'को-लोकेशन' और 'डार्क फाइबर' मामले कुछ शेयर ब्रोकर को बाजार के आंकड़े अन्य निवेशकों से कुछ पहले अनुचित एवं तरजीही रूप से मिलने के आरोपों से जुड़े हैं। एनएसई ने जुलाई में नियामक की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद काफी समय से लंबित 'को-लोकेशन' और 'डार्क फाइबर' मामलों के निपटान के लिए 714.74 करोड़ रुपये सेबी को चुकाए थे। इन मामलों में कुल 1,491.21 करोड़ रुपये के समझौते पर सहमति बनी थी। यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब देश का सबसे बड़ा शेयर बाजार अपना आईप...