नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। त्योहारी सीजन में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की चुनौतियों के बीच पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर आयोजकों के साथ कई दौर की बैठक के बाद 30 अक्तूबर को जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। पहले अनुमति नहीं मिलने से शो पर रद्द होने का संकट मंडराने लगा था। हालांकि, अब आयोजकों की ओर से सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की विस्तृत योजना पेश किए जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। पुलिस ने कुछ सख्त नियम बनाकर अनुमति दी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, पुलिस ने दी मंजूरी; क्या शर्तेंसुरक्षा इंतजामों पर बनी सहमति कॉन्सर्ट की अनुमति को...