नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Delhi News: नई दिल्ली। न्यू गोविन्दपुरा एक्सटेंशन की गली नंबर 36 में तीन अक्टूबर 2026 से चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कृष्ण दास अनुराग जी महाराज ने भक्तों को सुख-दुख में समान भाव रखने का संदेश दिया। महाराज जी ने कहा कि भगवान के भक्तों को सुख और दुख में समान भाव रखना चाहिए। भगवान के मन में न हर्ष होता है और न विषाद। उन्होंने प्रद्युम्न के प्रसंग के माध्यम से बताया कि जीवन में कभी सुख तो कभी दुख आता है।

सुख-दुख में समान भाव रखने का संदेश महाराज जी ने भगवान के सखा सुदामा जी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुदामा जी निष्काम भक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने भगवान से कभी कुछ नहीं मांगा। सच्चा भक्त भगवान से कोई वस्तु या पदार्थ नहीं चाहता, बल्कि प्रेमाभक्ति चाहता है।

सुदामा जी की निष्काम भक्ति महाराज ज...