नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Delhi News: नई दिल्ली, का.सं.। सीलमपुर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का सरकारी सीसीटीवी डीवीआर चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात का मास्टरमाइंड विभाग का पूर्व कर्मचारी निकला, जिसे सीसीटीवी प्रणाली की पूरी तकनीकी जानकारी थी। 27 जुलाई को जे-ब्लॉक, सीलमपुर से डीवीआर चोरी होने की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय सूचना के आधार पर खजूरी की श्रीराम कॉलोनी निवासी दानिश अंसारी और आरिफ खान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आरिफ खान पहले पीडब्ल्यूडी के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम कर चुका था। उसे पता था कि बिना डैमेज किए डीवीआर और हा...