नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Delhi News: जंतर-मंतर क्षेत्र में पाबंदी के बावजूद जबरन घुसने और सुरक्षा घेरा तोड़ने के मामले में गिरफ्तार कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसी मामले में हिरासत में लिए गए सीजेपी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे को पुलिस ने पांच हजार रुपये का मुचलका (बॉन्ड) भरवाने और अगले छह महीने तक किसी भी प्रकार की अशांति न फैलाने की कड़ी शर्त के साथ रिहा कर दिया है। वहीं, साथियों की गिरफ्तारी और खुद पर लगी पाबंदियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने सरकार पर निशाना साधा। यह भी पढ़ें- सौरभ दास और आशुतोष रांका साथ ही गए तिहाड़, पर उनके बीच रहेगी '2-4' की दूरी उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर...