Delhi News: सीजेपी का प्रदर्शन फ्लॉप रहा, कुछ ही युवा सड़कों पर उतरे: भाजपा
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भाजपा ने सीजेपी के प्रदर्शन के आह्वान को फ्लॉप करार दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि सीजेपी आम आदमी पार्टी (आप) की छात्र इकाई है। युवाओं के इनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो गई है। तभी प्रदर्शन में कुछ ही युवा सड़कों पर उतरे। बड़े वर्ग ने इनके आह्वान को नकार दिया। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अभिजीत दीपके और उनके साथियों ने जमीन पर उतरकर प्रदर्शन करने के बजाय पुलिस को अपनी उड़ान की जानकारी देकर गिरफ्तारी दी। इससे युवाओं के बीच उनकी विश्वसनीयता खंडित हुई है। उन्होंने दावा किया कि सीजेपी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता खुद प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। मुट्ठी भर वामपंथी युवा ही भागदौड़ करते नजर आए। भाजपा अध्यक्ष ने प्रदर्शन को लेकर आप पर निशाना साधते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.