नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Delhi News: ग्वालियर में 'उद्भव उत्सव' के शुभारंभ पर बोले मंगोलिया के राजदूत उलजीत लुवसानजाव जीवाजी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश के 850 कलाकारों ने हिस्सा लिया

भारत-मंगोलिया संबंधों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान ग्वालियर, एजेंसी। भारत में मंगोलिया के राजदूत उलजीत लुवसानजाव ने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान भारत व मंगोलिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वह ग्वालियर में आयोजित 21वें 'उद्भव उत्सव' अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस चार दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन समारोह शनिवार शाम यहां जीवाजी क्लब में आयोजित किया गया। एक निजी संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत एक रंगारंग कार्निवल से हुई, जिसमें भारत और विदेशों के लगभग 850 क...