नई दिल्ली, जुलाई 13 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी हुई। कई स्थानों पर वाहन रेंगते रहे। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी परेशानी के साथ जाम लगने की कारणों का उल्लेख किया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की गैर मौजूदगी को लेकर नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- MCD की मनमानी से रोज जाम झेल रही राजधानी, दिल्ली में 'टोल पर टॉर्चर' की समझें कहानीसुबह के समय जाम की स्थिति सुबह करीब 10:30 बजे विकास मार्ग पर यमुना पुल से आईटीओ रेड लाइट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को रेड लाइट पार करने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा। ...