नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Delhi News: नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद ग्रेप-2 लागू हो चुका है। इसके मद्देनजर निगम प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ बीते दो दिनों में 1600 से अधिक चालान काटे हैं। इसके तहत निगम ने सोमवार को सुबह और रात के समय निगरानी व जांच करते हुए 798 चालान काटे और मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक 800 से अधिक चालान काटे। निगम अधिकारियों ने बताया कि निगम के सभी बारह जोन में एक हजार से अधिक सिविल डिफेंस वॉलिंटियरों की तैनाती की गई है। यह लगातार निगरानी करते हुए सभी जोन में नजर रखे रहे हैं। इसके तहत निगम प्रशासन ने तीन सौ से अधिक टीमों का भी गठन किया गया। निगम प्रशासन द्वारा ग्रेप-2 की पाबंदियों व नियमों और एनजीटी के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर प्रदूषण फैलाने वाले उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई क...