नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Delhi News: राजधानी में सड़कों पर घूम रहे खुले पशु (गाय, कुत्ते, बंदर) दिल्लीवासियों के लिए लगातार परेशानी खड़ी कर रहे हैं। सड़कों पर घूम रही गाय यातायात बाधित करती है और कई बार सड़क हादसों का कारण बनती है। वहीं राजधानी में रोजाना कई क्षेत्रों में कुत्तों द्वारा लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आती हैं। वहीं लुटियन दिल्ली में मौजूद संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक बंदर घूमते हैं और कभी-कभी लोगों पर हमला भी कर देते हैं। देश की राजधानी की इस समस्या को हाल ही में दिल्ली विधानसभा के भीतर भी उठाया गया, लेकिन इसका समाधान होता नहीं दिख रहा है। दिल्ली में यह कितनी बड़ी समस्या है और इसका समाधान किस प्रकार से किया जाना चाहिए, इसे लेकर हिन्दुस्तान आज से सीरिज शुरु कर रहा है। इसकी पहली कड़ी में हिन्दुस्तान ने लोगों से संवाद कर इस सम...