नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बारापुला फेज-3 कॉरिडोर पर जाम की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को मयूर विहार से एम्स की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा रहा। सुबह नौ बजे शुरू हुई जाम की समस्या दोपहर करीब दो बजे तक रही। कॉरिडोर खुलने के बाद से अब तक ऐसा कोई दिन नहीं रहा, जब वाहन चालक बिना जाम में फंसे यहां से आसानी से निकले। जाम से राहत के लिए कई उपाय प्रस्तावित हैं, लेकिन उन्हें लागू करने की गति धीमी है। यह भी पढ़ें- Delhi News: बारापुला फेज-3 पर जाम से राहत के उपाय सुस्त, थम रहे वाहनबारापुला फेज-3 पर जाम की स्थिति लूप का घुमाव सुधरा, जाम बरकरार सनडायल लूप के ऊपरी छोर का घुमाव ठीक कर दिया गया है, लेकिन इससे यातायात की स्थिति में खास सुधार नहीं दिख रहा। लूप से तीन लेन म...