नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। गीता कालोनी स्थित एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का आरोप वकीलों पर लगा है। पीड़ित तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कि दस वकीलों ने जबरन ऑफिस में घुसकर उनके साथ मारपीट की। मामले में दिल्ली के सभी तहसीलदार लामबंद हो गए हैं और कामकाज ठप कर हड़ताल पर हैं। मामले में लक्ष्मी नग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

विवाद के बाद तहसीलदार से मारपीट पुलिस ने बताया कि पीड़ित तहसीलदार पटपड़गंज के हैं। उनकी तैनाती गीता कॉलोनी स्थित एसडीएम कार्यालय में है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालय के कमरा-17 में काम कर रहे थे। इसी दौरान वकील अभय वोहरा पिता और अन्य वकीलों के साथ पहुंचे और ...