नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: - शिवाजी स्टेडियम स्टेशन पर आपातकालीन गेट के पास की घटना, दीवार पर लिखे स्लोगन नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पोस्टर लगाने और आपत्तिजनक तरीके से दीवार पर स्लोगन लिखने का मामला सामने आया है। इनमें सरकार के खिलाफ नारेबाजी और वर्तमान में चल रहे प्रदर्शनों के समर्थन की बातें हैं। पोस्टरों को हटा दिया गया है। इससे पहले शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर 24 अक्तूबर को आपातकालीन गेट के पास पोस्टर चस्पा किए गए थे, जबकि दूसरे गेट के पास शाफ्ट की दीवार पर काली स्याही से लिखा था। मामले में आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर फिर चिपके मिले पोस्टर, ऐक्शन में पुलिस; नई FI...