नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Delhi News: नगर निगम ने पकड़े गए कुत्तों को बंध्याकरण व टीकाकरण के लिए भेजा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के संगम विहार इलाके में एक बच्चे को आवारा कुत्ते के काटने की घटना के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है। नगर निगम की टीम ने इलाके से 10 आवारा कुत्तों को पकड़ा है। इन कुत्तों का बंध्याकरण व टीकाकरण के लिए भेज दिया है।

घटना का विवरण संगम विहार गली नंबर-पांच में डेढ़ साल के अब्बास के मुंह पर आवारा कुत्ते ने हमला किया था। इसमें कुत्ते ने बच्चे के गाल का मांस नोच लिया था। इस बच्चे का सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। इस मामले के बाद नगर निगम ने क्षेत्र की अलग-अलग गलियों से 10 कुत्तों को पकड़ा है।

नगर निगम की कार्रवाई निगम के एक अधिकारी ने बताया इन कु...