नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Delhi News: पुलिस ने बताया कि गुरुवार तड़के बाइक सवार दो लोगों ने शिलांग में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय वाली इमारत पर पेट्रोल बम फेंके। दो दिनों में सरकारी प्रतिष्ठानों पर हुआ यह दूसरा हमला है। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि लैंगकिर्डिंग इलाके में स्थित इस इमारत को हमले से कोई ढांचागत नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारी ने कहा कि इमारत के अंदर मौजूद गार्ड को सुबह तक हमले का पता ही नहीं चला। हम संदिग्धों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। मामला दर्ज किया जा रहा है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। इससे पहले बुधवार सुबह लैतुमखराह इलाके में स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर भी इसी तरह का हमला हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...