नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Delhi News: कभी गपशप और बहस का अड्डा थे कॉफी हाउस, अब लैपटॉप, मीटिंग और नए रिश्तों के साथी अभिनव उपाध्याय / आशीष सिंह | नई दिल्ली यह भी पढ़ें- Delhi News: विश्व कॉफी दिवस: बहस चर्चा से आगे ऑफिस वर्क के लिए भी लोकप्रिय हो रहे कॉफी हाउस एक दौर था जब एक कप गर्म कॉफी सिर्फ दोस्तों के संग घंटों की गपशप, बीते दिनों की यादों, राजनीति, साहित्य और सामाजिक बहसों का बहाना हुआ करती थी। लेकिन आज वही कॉफी लैपटॉप खोलकर झटपट मीटिंग निपटाने, 'वर्क फ्रॉम कैफे' करने या किसी नए रिश्ते की अनौपचारिक शुरुआत का जरिया बन चुकी है।पुराने कॉफी हाउस की पहचान राजधानी में एक तरफ पुराने कॉफी हाउस आज भी अपने वयोवृद्ध व निष्ठावान ग्राहकों को पुरानी यादों और पारंपरिक स्वाद के दम पर खींच रहे हैं, वहीं आधुनिक कैफे नई पीढ़ी के लिए 'काम और मेलजोल' की न...