नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े वकील दीपक नंदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि जेल में रखने से लेकर बाहर ले जाने तक उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्हें रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों से अलग बैरक में रखा जाए। हालांकि, अदालत ने उसकी बुलेटप्रूफ गाड़ी और विशेष हथियारबंद कमांडो की मांग को स्वीकार नहीं किया। विशेष न्यायाधीश किरण बंसल की कोर्ट ने यह आदेश दीपक नंदा उर्फ दीपक खत्री की याचिका पर दिया। नंदा क्राइम ब्रांच में दर्ज संगठित अपराध, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश समेत अन्य मामलों में तिहाड़ जेल में बंद है। याचिका में नंदा ने दावा किया था कि 24 फरवरी 2026 को मरघट वाले हनुमान मंदिर के बाहर रोहित गोदारा ...