नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Delhi News: -छत्रसाल स्टेडियम में 10800 छात्रों ने मानव रंगोली बनाई नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। छत्रसाल स्टेडियम में राजधानी के विद्यार्थियों ने मानव रंगोली व भारत मंडल बनाकर एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें 10800 छात्रों ने हिस्सा लिया। रंगोली में लाल रंग से किसानों का योगदान, हरे से प्रौद्योगिकी, नीले से युवा शक्ति, नारंगी से प्रधानमंत्री आवास योजना और सफेद से दिल्ली सौर ऊर्जा नीति को दर्शाया गया। केंद्र में भारत की गौरवशाली छवि रही।इसमें दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि विद्यार्थियों की इतनी बड़ी भागीदारी यह दर्शाती है कि देश का युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंनेकहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली क...