नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- Delhi News: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत आए विदेशी मेहमानों के लिए दिल्ली के कई बाजारों मे भी तैयारी हो रही है। खाने-पीने से लेकर बाजारों को सजाने का काम कारोबारियों द्वारा किया गया है ताकि विदेशी मेहमान दिल्ली के ऐतिहासिक बाजारों का बेहतर अनुभव पा सकें। दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली के बाजारों और दुकानदारों में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर खासा क्रेज देखा जा रहा है।उन्होंने बताया कि कारोबारियों को उम्मीद है कि सम्मेलन से समय निकालकर विदेशी मेहमान चांदनी चौक और कनॉट प्लेस जैसे मशहूर बाजार पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का सबसे अहम पहलू यहां मशहूर जलेबी वाले, कचौड़ी वाले, छोले भट...