Delhi News: वर्धा में चिकित्सक को थप्पड़ मारने के मामले में विरोध-प्रदर्शन
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: महाराष्ट्र के वर्धा जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। वह पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के लिए लाया गया था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार को आष्टी तालुका के तलेगांव श्यामजी पंत में हुई इस घटना के बाद सरकारी डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। तलेगांव पुलिस स्टेशन के प्रभारी मंगेश भोयर ने बताया कि आरोपी, कादिर अली रज्जाक अली एक घटना में घायल हो गया था। उसे 21 अक्तूबर को पांच पुलिसकर्मियों की एक टीम जांच के लिए तलेगांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी।उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान पुलिस टीम की मौजूदगी में ही अली ने अचानक डॉ. श्रद्धा भुमरे को थप्पड़ मार दिया। सरकारी डॉक्टरों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तलेगांव पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.